Tuesday, July 15, 2025

26.4 C
Delhi
Tuesday, July 15, 2025

Homeप्रदेशभाजपाइयों ने सुनी पीएम के मन की बात, किया नवनिर्वाचित बूथ अध्यक्षो...

भाजपाइयों ने सुनी पीएम के मन की बात, किया नवनिर्वाचित बूथ अध्यक्षो का स्वागत





सुसनेर। महाराष्ट्र में बंपर जीत के बाद रविवार 24 नवम्बर को पीएम नरेंद्र मोदी अपने मासिक रेडियो प्रोग्राम मन की बात के जरिए लोगों से जुड़े। मन की बात का कार्यक्रम हर महीने के अंतिम रविवार को टेलीकास्ट होता है। कार्यक्रम तय समय सुबह 11 बजे से शुरू हुआ। जिसे स्थानीय न्यू बस स्टैंड के पास भाजपा महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष आशा विष्णु भावसार के कार्यालय के समीप स्थित सांसद प्रतिनिधि मुकेश हरदेनिया के निवास पर भाजपा पदाधिकारीयो एवं कार्यकर्ताओ ने बड़ी एलईडी पर सुना।
इस अवसर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री डॉक्टर गजेन्द्रसिंह चन्द्रावत थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल महामंत्री पवन शर्मा ने की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पार्षद प्रदीप सोनी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कमल गर्ग, भाजपा किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मोहन कानुड़िया, युवामोर्चा जिला महामंत्री डॉक्टर सौरभ जैन थे। इस अवसर पर सभी अतिथियों द्वारा हाल ही में निर्वाचित हुए भाजपा बूथ अध्यक्षो का स्वागत एवं सम्मान भी किया। जिनमे बूथ क्रमांक 130 के अध्यक्ष अक्षत जैन, बूथ क्रमांक 131 के अध्यक्ष मुकेश हरदेनिया, बूथ क्रमांक 132 के अध्यक्ष दीपक जैन हार्डवेयर, बूथ क्रमांक 133 के अध्यक्ष दीपक जैन मिर्ची वाले, बूथ क्रमांक 134 के अध्यक्ष नेमीचंद माली एवं बूथ क्रमांक 135 के अध्यक्ष सीताराम परमार का सम्मान किया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मन की बात के कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अपने गयाना दौरे का भी जिक्र किया। मोदी ने बताया कि भारत से हजारों किलोमीटर दूर गयाना में भी एक ‘मिनी भारत’ बसता है। आज से लगभग 180 वर्ष पहले, गयाना में भारत के लोगों को खेतों में मजदूरी के लिए, दूसरे कामों के लिए ले जाया गया था। आज गयाना में भारतीय मूल के लोग राजनीति, व्यापार, शिक्षा और संस्कृति के हर क्षेत्र में गयाना का नेतृत्व कर रहे हैं। गयाना के राष्ट्रपति डॉ. इरफान अली भी भारतीय मूल के हैं, जो अपनी भारतीय विरासत पर गर्व करते हैं।
विवेकानंद जयंती पर होगा युवा विचारों का महाकुंभ
पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर देश ‘युवा दिवस’ मनाता है। अगले साल स्वामी विवेकानंद जी की 162वीं जयंती है। इस बार इसे बहुत खास तरीके से मनाया जाएगा। इस अवसर पर 11-12 जनवरी को दिल्ली के भारत मंडपम में युवा विचारों का महाकुंभ होने जा रहा है, और इस पहल का नाम है विकसित भारत। मोदी ने आगे कहा कि मैंने लाल किले की प्राचीर से ऐसे युवाओं से राजनीति में आने का आहवान किया है। जिनके परिवार का कोई भी व्यक्ति और पूरे परिवार का राजनीतिक बैकग्राउंड नहीं है। ऐसे एक लाख युवाओं को नए युवाओं को राजनीति से जोड़ने के लिए देश में कई तरह के विशेष अभियान चलेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

error: Content is protected !!
Enable Notifications Subscribe No thanks