

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा ने मनाया बलिदान दिवस
चौमहला/झालावाड़ /रमेश मोदी
कस्बे के श्री राधा कृष्ण मंदिर दर्जी धर्मशाला परिसर में भाजपा मंडल चौमहला द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित कर बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। मंडल संयोजक अरविंद अग्रवाल ने बताया कि भाजपा मंडल चौमहला में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर मंडल के 52 बूथ अध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में बलिदान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मां भारती,बलिदानी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर फूल मालार्पण दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वही कार्यक्रम दौरान स्व.डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान संघर्ष बलिदान जीवनी पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक गायरी,सह संयोजक गौतम ओसवाल, जिलामंत्री करणसिंह परिहार,पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीश भावसार,दिलीप मोरी , देवीसिंह चौहान,शोभागमल पिछोलिया,वासुदेव विश्वकर्मा, दानूसिंह सिसोदिया, उमराव सिंह, भगवान सिंह,किशोर सिंह, सहित भाजपा के किसान मोर्चा, ओबीसी मोर्चा,महिला मोर्चा युवा मोर्चा अजा मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।